खुरई: खुरई में अमृत भारत स्टेशन फाउंडेशन योजना अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
Khurai, Sagar | Feb 20, 2024 मंगलवार को शास.पं.के.सी.शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय में अमृत भारत स्टेशन फाउंडेशन 2023 -24 की योजनांतर्गत विद्यालय में रेल एवं भारत के विकास विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक साहू ग्यारहवीं वर्ग डी, ऋषिका राय ग्यारहवीं वर्ग डी द्वितीय स्थान एवं नंदनी दांगी तृतीय स्थान पर रही।