बहराइच: विकास भवन सभागार में NRLM योजना की समीक्षा बैठक में CDO ने स्वयं सहायता समूह की प्रोफाइलिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश
विकास भवन सभागार मे एनआरएलएम योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई इस बैठक के दौरान सीडीओ सुनील कुमार धनवंता ने स्वयं सहायता समूह की प्रोफाइलिंग कार्य मे तेजी लाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वहीं विकासखंड महसी पयागपुर हुजूरपुर चित्तौरा और शिवपुर की अपेक्षाकृत कम प्रगति पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है यह जानकारी डीआईओ ने बुधवार को दी है।