राजगढ़: आदिवासी मीणा सेवा संघ राजगढ़ ने नायक व धानक जाति को अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र जारी न करने की मांग की
Rajgarh, Churu | Apr 14, 2026 आदिवासी मीणा सेवा संघ राजगढ़ जिला चूरु के बैनर तले मीणा समाज के लोगों ने एसडीएम राजगढ़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नायक व धानक जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उक्त जातियों को अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।