लाडपुरा: कोटा में बाजार के बीच कचरा गाड़ी में लगी आग, धुआं उठते ही ड्राइवर ने साथ बैठे बच्चे को लेकर भागा
Ladpura, Kota | Apr 11, 2026 कोटा के श्रीपुरा इलाके में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सुंदर धर्मशाला के पीछे भीड़भाड़ वाले मार्केट क्षेत्र में चल रही कचरे की टिप्पर गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी चलते समय पहले धुआं उठने लगा और देखते ही देखते इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं। बाजार क्षेत्र होने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।