नोहर,होली पर्व के तहत शहर में आयोजित किये जाने वाले फाल्गुन महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर होली के लोकगीतों व चंग की थाप पर धमाल गीतों का जमकर आनंद उठा रहे है। शहर के विभिन्न स्थानों पर फाल्गुन महोत्सवों का आयोजन जारी है। यहां हवाई जहाज वाली हवेली के पास आपणी होली मंडली द्वारा आयोजित फाल्गुन महोत्सव में रसियों की टोली द्वारा चंग की थाप पर मस्ती कर