लाडपुरा: आर्मी कैंटीन जाते रिटायर्ड जवान की रास्ते में मौत, अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई, बूंदी से कोटा आ रहे थे दादा-पोता
Ladpura, Kota | Apr 28, 2026 बूंदी के देई नैनवां ग्रामीण क्षेत्र से कोटा आर्मी कैंटीन सामान लेने आ रहे रिटायर्ड फौजी की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पोता बाइक पर कोटा लेकर आ रहा था। अचानक रास्ते में सांस लेने में तकलीफ होने लगी और हालत बिगड़ती चली गई।