सरदारशहर: कच्चा बस स्टैंड के पास ऑटो में महिला का सोने का हार चोरी करने वाली 2 महिलाओं को पुलिस ने गंगानगर से गिरफ्तार किया
सरदारशहर पुलिस थाने के एएसआई प्रदीप कुमार ने बुधवार दोपहर 2 बजे थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गंगानगर निवासी 23 वर्षीय संजू बावरी पत्नी संजय बावरी ओर 21 वर्षीय सपना पत्नी सनी बावरी को गंगानगर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के पास से चोरी किए गए हार को भी बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है।