गुमला: घात लगाकर बैठे युवकों ने लोहे के रॉड से किया हमला, पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
Gumla, Gumla | Jun 12, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के कोयंजारा गढ़ टोली निवासी लीलावती देवी ने गांव के ही दो युवकों पर उनके पति के साथ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए गुमला थाना में आवेदन दिया है।लीलावती देवी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम उनके पति बाइक से कोयंजारा से अपने घर घांसी टोली लौट रहे थे। इसी दौरान देवी मंडप के पास घात लगाकर बैठे गांव के शुभम गोप और आकाश ने हमला कर दिया।