शामली: शामली जिले में अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले बल्हेडा के ग्रामीण को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 15, 2026 शुक्रवार की शाम साढ़े 4 बजे शामली जिले के झिंझाना थाने की पुलिस ने बताया कि 28 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार के साथ वीडियो अपलोड करने की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में थानाक्षेत्र के गांव बल्हेडा निवासी सागर चौहान को गिरफ्तार कर एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है।