सिकंदरा: सिकंदरा क्षेत्र में यमुना नदी में प्रतिबंध के बावजूद अवैध मछली शिकार जारी, वीडियो वायरल, डीएम ने कार्रवाई के दिए निर्देश
सिकंदरा तहसील क्षेत्र में यमुना नदी में अवैध रूप से मछलियों का शिकार लगातार जारी है। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसे यमुना नदी क्षेत्र का बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार यमुना नदी के किनारे स्थित भुपैयापुर, गौहानी बांगर, बिलासपुर, बैजामऊ और महेशपुर गांवों के आसपास ब