कोईलवर: आरा के तरफ से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो कायमनगर पुल के पास खाई में पलटी ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
आरा पटना मुख्य मार्ग कायमनगर पुल के पास आरा के तरफ से तेज गति से कोईलवर के तरफ जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।ड्राइवर ने कूद कर जान बचाई। इस दौरान मुख्य सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गया। मौके पर पहुंची गिद्धा थाना पुलिस के द्वारा किरान की सहायता से गाड़ी को निकलवाया गया और थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है।