गुना नगर: अनारद गांव के जंगल में तेंदुआ के हमले में बुजुर्ग के घायल होने का दावा, जिला अस्पताल में भर्ती
गुना वन मंडल के फतेहगढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम अनारद में सोमवार 6 जुलाई सुबह अनारद गांव निवासी 60 वर्षीय मथुरालाल अहिरवार ने खेतों की तरफ जंगल में तेंदुआ के हमला में घायल होने का दावा किया है। बुजुर्ग सुबह खेतों की तरफ गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि तेंदुआ होने की वन विभाग की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई, खबर में अपडेट दिया जाएगा।