कुंडम: तिलसानी सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, बाइक चालक पर मामला दर्ज
थाना कुण्डम के अंतर्गत ग्राम तिलासनी निवासी 50 वर्षीय रामेरी बाई की सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट आने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 25 फरवरी को रामेरी बाई जब ग्राम सलैया से कुण्डम लौट रही थीं, तभी कुण्डम कॉलेज के पास बायपास पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल क्रमांक MP-20-ZL-9233 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से