शाहजहांपुर में भाजपा सांसद अरुण सागर ने अंबेडकर जयंती से एक दिन पूर्व अंबेडकर पार्क में साफ-सफाई की। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कपड़े से साफ किया और दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सांसद ने डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।