सगड़ी: रौनापार थाना की पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को बेलकुंडा से गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
Sagri, Azamgarh | Jun 14, 2026 आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में रौनापार थाने की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामअनुज शुक्ला व मय हमराह फोर्स ने सक्रियता दिखाते हुए नाबालिक लड़की के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को बेलकुंडा से रविवार को गिरफ्तार किया । जिसकी पहचान आशीष पुत्र स्वर्गीय जयराम के रूप में की गई है ।