3 मिनट लेट हुआ छात्र, स्कूल ने नहीं दिया प्रवेश, ट्रेन की चपेट में आकर 9 साल के मासूम की मौत
घूरपुर / प्रयागराज - इरादतगंज स्थित सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल से दर्दनाक मामला सामने आया है। महज 3 मिनट लेट पहुंचने पर कक्षा-3 के छात्र मोहम्मद यजदान (9) को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया। आरोप है कि स्कूल से वापस लौटते समय रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यजदान नई बाजार, चक घनश्याम दास, करमा का निवासी था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता मुस्ताकी आलम ने आरोप लगाया कि अगर बच्चे को प्रवेश मिल जाता तो आज उनका बेटा जिंदा होता।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा और तोड़फोड़ की। सूचना पर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला।
घटना ने छोटे बच्चों को स्कूल से वापस भेजने की व्यवस्था और उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Ghurpur #Prayagraj #SchoolNews #StudentDeath #PrayagrajNews
Allahabad, Allahabad | Nov 17, 2026