अनूपपुर: चचाई पुलिस का NH-43 पर चेकिंग अभियान, 9 चालकों पर कार्रवाई, ₹4100 जुर्माना वसूला
शनिवार शाम करीब 5 बजे चचाई पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से नेशनल हाईवे 43 पर बकही के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में पुलिस टीम ने मोटर व्हीकल ऐक्ट के तहत वाहनों की बारीकी से जांच की। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए 9 वाहन चालक पकड़े गए, जिनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल ₹4100 का जुर्माना वसूल किया।