दमोह: ग्वारी में किस्त के पैसे मांगने पर बवाल, सरपंच सहित अन्य पर युवक से मारपीट का आरोप; घायल जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Jul 5, 2026 दमोह के ग्वारी गांव में किस्त के पैसे मांगने को लेकर विवाद के बाद सरपंच जगदीश सहित अन्य लोगों पर युवक शंकर पिता दारा सिंह के साथ मारपीट का आरोप लगा है। घायल शंकर को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना पर जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल अस्पताल पहुंचीं और घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।