महोली: पिसावां इलाके में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ की वारदात, शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जनपद के पिसावां इलाके में शनिवार की शाम को कोचिंग से घर जा रही एक छात्रा के साथ इलाके के एक दबंग के द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया था। छात्रा के द्वारा विरोध किए जाने पर दबंग छात्रा के साथ मारपीट की मामले की शिकायत पुलिस किए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।