दमोह: बड़ापुरा में विक रही अवैध शराब, जुआ और बढ़ते अपराधों पर फूटा वार्डवासियों का गुस्सा, एसपी-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jun 15, 2026 दमोह के बड़ापुरा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, जुआ संचालन और बढ़ते अपराधों के विरोध में वार्डवासियों ने रैली निकालकर एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने क्षेत्र में हो रही चाकूबाजी, हत्या और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने, अवैध शराब व जुआ अड्डों पर कार्रवाई करने तथा कमलेश अहिरवार हत्याकांड के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।