हज़ारीबाग: पर्यटन स्थल की दुर्दशा! जलकुंभी से पट गई गांधी स्मारक झील
हजारीबाग: गांधी स्मारक झील जलकुंभी से पट गई है, जिससे झील का बड़ा हिस्सा हरे मैदान जैसा दिखाई दे रहा है। झीलों की सफाई के लिए करोड़ों रुपये की मशीनें खरीदी गई थीं, लेकिन हालात जस के तस हैं। स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं मेयर अरविंद राणा ने समस्या को गंभीर बताते हुए जल्द विशेष अभियान चलाकर जलकुंभी हटाने का आश्वासन दिया है।