चुनार: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
चुनार पुलिस ने नाबालिक को भला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 24 दिसंबर 2025 को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नामजद अभियुक्त के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने अभियुक्त शैलेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय रामसमुझ निवासी शेरपुर थाना अदलहाट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।