बरगढ़: टेंगारी गांव में गहराया पेयजल संकट, जल-नल योजना पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Bargarh, Garhwa | Jun 20, 2026 गढ़वा जिले के बड़गड़ प्रखंड के परसवार पंचायत अंतर्गत टेंगारी गांव में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की जल-नल योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है, जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वार्ड संख्या पांच में स्थापित जलमीनार से करीब 15 घरों को नल कनेक्शन दिय