धमतरी: कोरगांव में बाहरी लोगों ने करीब 300 एकड़ शासकीय भूमि पर किया अवैध कब्जा, सरपंच ने कलेक्टर से की शिकायत
धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरगांव के सरपंच पोखराम पटेल ने बताया कि गांव के कनडबरा स्थित शासकीय घास भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर अतिक्रमण किया जा रहा है। यह भूमि गांव के जल स्तर बढ़ाने, तालाब निर्माण, डबरी निर्माण, वृक्षारोपण एवं पशुओं के चरागाह के लिए आरक्षित है। जिसे लेकर सरपंच व ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुँचे थे।