धनौरा: गजरौला के गांव मोहर के पट्टी में घर में लगी भयंकर आग, मची अफरा-तफरी, किसान को हुआ लाखों का नुकसान
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहर का पट्टी में शमशेर अली का परिवार रहता है। शुक्रवार रात लगभग 10:30 पर शमशेर अली के घर में अचानक भयंकर आग लग गई, आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गई, घर के अंदर बंद रहे तीन पशु बुरी तरह से झुलस गए व सहित लाखों रुपए का सामान जलकर रख हो गया। वहां मौजूद लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।