धनौरा: गजरौला हाईवे स्थित झनकपुरी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर
गजरौला नेशनल हाईवे पर झनकपुरी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल बाइक सवार रविंद्र गिरी पुत्र ओंकार गिरी को गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे अमरोहा के लिए रेफर कर दिया। अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।