कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह स्थित हरि मंदिर परिसर में श्री श्री अखंड महाभारत साप्ताहिक पाठ का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन किया गया। दूसरे दिन बुधवार की रात करीब 8 बजे इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।