मंदसौर: रेलवे स्टेशन रोड: पानी की मोटर में एमडी ड्रग्स-अफीम तस्करी मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को दबोचा
मंदसौर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड पर पानी की मोटर में एमडी ड्रग्स और अफीम तस्करी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है,थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि 7 मई को आरोपी इमरान से 500 ग्राम एमडी ड्रग्स और 500 ग्राम अफीम बरामद की गई थी, पूछताछ के आधार पर अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है,