बेगूसराय: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय में किया धरना-प्रदर्शन, नगर आयुक्त को सोंपा 11 सूत्री ज्ञापन
नगर निगम कार्यालय पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सर्जन के निर्देश पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान 11 सूत्री मांग नगर आयुक्त को कार्यकर्ता ने सोंपा. इस मौके पर संबोधित करते हुए कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस ने जिले के विकास के लिये कई महत्वपूर्ण मांग की है.