बेगूसराय: कारगिल भवन में जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित, 117 योजनाओं की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
जिला परिषद की सामान्य बैठक कारगिल भवन में जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस दौरान मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर मौजूद थे. बैठक में पिछले कार्यवाही की संपुष्टि को लेकर बिंदुवार चर्चा हुई. इसके अलावा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि 117 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति हुई.