कांके: रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित जुमार नदी में मनन विद्या स्कूल का छात्र डूबा, तलाश में जुटी NDRF की टीम
Kanke, Ranchi | Aug 11, 2024 रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित जुमार नदी में मनन विद्या स्कूल का एक छात्र की डूब गया है। छात्र का नाम पीयूष कुमार बताया जा रहा है और वह मनन विद्या स्कूल की दसवीं कक्षा का छात्र है। घटना की सूचना मिलने के बाद NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर डूबे हुए छात्र को निकालने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने छात्र के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है।