कांके: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने दर्ज किया मामला
Kanke, Ranchi | Aug 11, 2024 रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि डिलीवरी ब्वॉय रविंद्र कुमार जब खाना पहुंचाने गया तो हिमांशु यादव नाम का युवक अपने पांच-छह साथियों के साथ मिलकर उसपर जानलेवा हमला किया और मारपीट की।