कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधानसभा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग की बैठक की गई आयोजित
Kanke, Ranchi | Aug 11, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधानसभा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग की बैठक का आयोजन किया गया। विधानसभा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग की बैठक का उद्घाटन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग के सदस्य मनोज सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।