हुज़ूर: जल संरक्षण में मध्यप्रदेश ने फिर किया कमाल, दो श्रेणियों में जीता राष्ट्रीय जल पुरस्कार
Huzur, Bhopal | Nov 11, 2025 मध्यप्रदेश ने जल संरक्षण के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज कराई है। नई दिल्ली में मंगलवार को जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश को दो महत्वपूर्ण श्रेणियां में पुरस्कार प्राप्त हुए|