पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला यात्री और महिला टीटीई के बीच हुई धक्का-मुक्की
पटना जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल एक महिला यात्री से महिला टीटीई ने जब टिकट मांगा तो महिला यात्री ने अपना टिकट दिखाया। लेकिन महिला के साथ रहे बच्चे का जब टिकट महिला TTE ने मांगा तो महिला यात्री ने हंगामा कर दिया। पहले तो दोनों के बीच तू तू मैं मैं हुई और उसके बाद दोनों के बीच धक्का मुक्की हो गई।