बनमनखी: खाने-पीने के विवाद में 15 वर्षीय करण की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
जानकीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत स्थित जेबीसी नहर के बांध पर झाड़ियों से 15 वर्षीय करण कुमार का गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, खून से सने कपड़े तथा तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चकमका