शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में विकास प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, पात्रों को लाभ देने के दिए गए निर्देश
शाहजहांपुर। जनपद के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव श्री मनीष चौहान ने शनिवार को विकास भवन में आयोजित 'विकास प्रदर्शनी' का अवलोकन किया। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान श्री चौहान ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं सीडीओ उत