डुमरांव: आंधी-तूफान का कहर: कोरानसराय में 11 हजार वोल्ट तार की चिंगारी से पेड़ में भीषण आग, कई इलाकों में रातभर बिजली ठप
Dumraon, Buxar | Jun 28, 2026 कोरानसराय गांव में शनिवार देर रात करीब 11 बजे आए तेज आंधी-तूफान ने अफरातफरी मचा दी। तेज हवा के बीच 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार से निकली चिंगारी एक पेड़ पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा पेड़ धू-धू कर जलने लगा और कुछ ही देर में जलकर नीचे गिरने की स्थिति में आ गया।