टोंक: ग्राम जवाली में जनता जल योजना की विद्युत केबल चोरी, ग्रामीण परेशान
टोंक जिले के ग्राम जवाली में जनता जल योजना के कुएं से विद्युत केबल अज्ञात चोर काट कर ले गए ।पंप चालक भगवान सिंह ने बुधवार को बताया कि जनता दल योजना के पानी के कुए से करीबन 25 मी विद्युत केबल अज्ञात चोर काट कर ले गए। इसके चलते जनता जल योजना की पानी सप्लाई नहीं हो सकी ग्रामीण खासे परेशान है।