डुमरांव: उमर खालिद जेल में और राम रहीम पेरोल पर, यह सवाल पूछने वालों को कॉकरोच बताया गया, हम इन कॉकरोचों के साथ: पूर्व विधायक
Dumraon, Buxar | Jun 13, 2026 डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। डुमरांव नगर भवन में शनिवार की दोपहर 1 बजे भाकपा-माले द्वारा जिलास्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह मौजूद रहे।