Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

Follow Please 🙏🙏🔱@saurabhchaursiya

Mohania, Kaimur | Feb 13, 2023

MORE NEWS

कैमूर मोहनिया बीआरजीएफ भवन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कैंप का उद्घाटन डीएम नितिन कुमार सिंह ने किया

कैमूर मोहनिया बीआरजीएफ भवन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कैंप का उद्घाटन डीएम नितिन कुमार सिंह ने किया

Mohania, Kaimur | Aug 7, 2026

मोहनिया में पीएम सूर्य घर योजना का सोलर मेला, डीएम ने किया उद्घाटन 

उपभोक्ताओं को मिली सब्सिडी और ऋण की जानकारी, ऑन-स्पॉट पंजीकरण भी

मोहनिया में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को मोहनिया स्थित बीआरजीएफ भवन में सोलर मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने उप विकास आयुक्त  दिव्या शक्ति, एसडीओ मोहनिया, विद्युत अधीक्षण अभियंता ई. इंद्रदेव कुमार व कार्यपालक अभियंता ई. शशिकांत कुमार के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।

मेले का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर प्रणाली के प्रति जागरूक करना था। विशेषज्ञों ने सोलर पैनल की स्थापना, लागत, रख-रखाव और सरकारी सब्सिडी की जानकारी दी। इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी दी गई।

डीएम ने दी जानकारी 
डीएम नितिन कुमार सिंह ने कहा कि यह योजना बिजली बिल कम करने के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सोलर संयंत्र के लिए बैंकों से 2 लाख तक का ऋण 5.75% ब्याज* पर उपलब्ध है। जिले में अब तक 201 घरों में सोलर पैनल लग चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 150 यूनिट तक खपत पर 1 किलोवाट, 300 यूनिट तक पर 2 किलोवाट और 300 से अधिक पर 3 किलोवाट संयंत्र उपयुक्त है। 1 किलोवाट पर 30 हजार, 2 किलोवाट पर 60 हजार और 3 किलोवाट पर 78 हजार तक सब्सिडी* मिलेगी। अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर बिल में समायोजन भी होगा।

विद्युत अधीक्षण अभियंता ने अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। मेले में जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में उपभोक्ता और बिजली विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मोहनिया में पीएम सूर्य घर योजना का सोलर मेला, डीएम ने किया उद्घाटन उपभोक्ताओं को मिली सब्सिडी और ऋण की जानकारी, ऑन-स्पॉट पंजीकरण भी मोहनिया में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को मोहनिया स्थित बीआरजीएफ भवन में सोलर मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने उप विकास आयुक्त दिव्या शक्ति, एसडीओ मोहनिया, विद्युत अधीक्षण अभियंता ई. इंद्रदेव कुमार व कार्यपालक अभियंता ई. शशिकांत कुमार के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। मेले का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर प्रणाली के प्रति जागरूक करना था। विशेषज्ञों ने सोलर पैनल की स्थापना, लागत, रख-रखाव और सरकारी सब्सिडी की जानकारी दी। इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी दी गई। डीएम ने दी जानकारी डीएम नितिन कुमार सिंह ने कहा कि यह योजना बिजली बिल कम करने के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सोलर संयंत्र के लिए बैंकों से 2 लाख तक का ऋण 5.75% ब्याज* पर उपलब्ध है। जिले में अब तक 201 घरों में सोलर पैनल लग चुके हैं। उन्होंने बताया कि 150 यूनिट तक खपत पर 1 किलोवाट, 300 यूनिट तक पर 2 किलोवाट और 300 से अधिक पर 3 किलोवाट संयंत्र उपयुक्त है। 1 किलोवाट पर 30 हजार, 2 किलोवाट पर 60 हजार और 3 किलोवाट पर 78 हजार तक सब्सिडी* मिलेगी। अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर बिल में समायोजन भी होगा। विद्युत अधीक्षण अभियंता ने अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। मेले में जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में उपभोक्ता और बिजली विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Mohania, Kaimur | Aug 7, 2026

दुर्गावती पुलिस ने भारी मात्रा मे गाज़ा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

दुर्गावती पुलिस ने भारी मात्रा मे गाज़ा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Mohania, Kaimur | Aug 7, 2026

Follow Please 🙏🙏🔱@saurabhchaursiya - Mohania News