नानपारा: रामनगर सेमरा में अवैध निर्माण पर चली जेसीबी, सरकारी भूमि पर बने पक्के निर्माण को कराया गया ध्वस्त
नानपारा तहसील क्षेत्रान्तर्गत आज ग्राम रामनगर सेमरा परगना चरदा स्थित गाटा संख्या:-56 रकबा 0.122है0 जोकि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के नाम दर्ज है पर ग्राम के ही व्यक्ति के द्वारा लंबे समय से उपरोक्त सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण करके अवैध कब्जा कर रखा था को उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई