तिर्वा: सिकरोरी गांव में आरआरसी सेंटर बना अराजकतत्वों का अड्डा, कूड़ा निस्तारण केंद्र में मिला भूसा और शराब की बोतल
Tirwa, Kannauj | Jul 25, 2026 कन्नौज। उमर्दा विकास खंड की सिकरोरी ग्रामसभा स्थित आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) की बदहाल व्यवस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में कूड़ा निस्तारण केंद्र के भीतर कूड़े की जगह भूसा भरा दिखाई दे रहा है। वहीं परिसर में शराब की खाली बोतलें भी पड़ी मिलीं है।