हुसैनगंज: हथौड़ा के श्रीकांत धाम बांके बिहारी मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के मौके पर पारंपरिक तरीके से होगा शिव विवाह,तैयारी पूरी
हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम श्री बांके बिहारी मंदिर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पारंपरिक तरीके से शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 7 मार्च से होगा, 9 मार्च को महोत्सव का समापन होगा। इस संबंध में श्री बांके बिहारी मंदिर श्रीकांत धाम के प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय मौजुद रहे।