घोसी: घोसी बाजार में ऑटो चालक संघ की एक निजी मकान में हुई बैठक
घोसी गोपालगंज बाजार स्थित एक परिसर मे बिहार राज्य ऑटो रिक्शा ,(टेंपू ) चालक संघ(ऐक्टू) की बैठक की गई। बैठक का नेतृत्व मुर्तजा अली बिहार राज्य ऑटो रिक्शा (टेंपू)चालक संघ के प्रदेश महासचिव द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संघ को जहानाबाद जिला स्तरीय संघ बनाया जाय।