रामसनेही घाट: दरियाबाद गैस एजेंसी के पास सड़क गड्ढों में तब्दील, आए दिन वाहन फंस जाते हैं, सड़क मरम्मत की मांग की गई
दरियाबाद गैस एजेंसी के पास सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है आए दिन वाहन फंस जाते हैं।स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग की है। शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे स्थानीय लोगों ने बताया इस गड्ढे में ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली फंस गई। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बाल बाल बची। दूसरी ट्रैक्टर ट्राली में ईट खाली करने के बाद फंसे ट्रैक्टर को निकाला जा सका है।