दरभंगा: रेलवे पुलिस ने झपट्टा मार मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
दरभंगा जंक्शन की रेल थाना पुलिस ने थाने में दर्ज झपट्टा मार अप्राथमिक मोबाइल चोर को कमतौल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी किए एक मोबाइल बरामद किए गए एवं उसी की निशान देखी पर चार अन्य मोबाइल भी बरामद किए गए। जीआरपी पुलिस में कागजी कार्रवाई कर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।