*जालौन पुलिस की तत्परता से चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार - प्रशासन की सक्रियता की हो रही सराहना*
*उरई, जालौन।* जालौन पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध चल रही सख्त मुहिम का एक और सफल परिणाम सामने आया है। कोतवाली उरई पुलिस टीम ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने की घटना का सफल अनावरण कर दिया है।
वादी पवन कुमार सोनी की दुकान से 02 सितंबर को हुई चोरी की घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में एसपी जालौन के नेतृत्व में लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 24 सितंबर को पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से आरोपी साहिल पुत्र पप्पू खान निवासी नया पटेलनगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गए 122.94 ग्राम चांदी के जेवरात और 21.76 ग्राम के 2 आर्टिफिशियल माथा टीका बरामद कर लिए हैं। आरोपी शातिर किस्म का है, जिस पर पहले से ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जालौन पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Jalaun, Jalaun | Sep 25, 2026