इंदौर: बाणगंगा थाने पर पुलिसकर्मियों का नगर निगम के एमआईसी सदस्य ने किया सम्मान, राशन की कालाबाजारी करने वालों की धरपकड़ की थी
Indore, Indore | Apr 11, 2024 इंदौर में शासकीय राशन की कालाबाजारी करने वाले आरोपियों को पकड़ने वाले दो पुलिस कर्मियों का आज नगर निगम के एमआईसी सदस्य ने थाने पहुंचकर सम्मान किया। जहां उन्होंने अपने साथियों के साथ थाने पर पहुंचकर दोनों ही पुलिस कर्मियों का फूल माला पहनकर अभिवादन किया और उनकी इस कार्य के लिए हौसला अफजाई की, गौरतलब है को पूर्व में एमआईसी सदस्य खुद ऐसी कार्रवाई कर चुके हैं।