महोबा: महोबा से सटे चितहरी गांव की एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Nov 7, 2025 महोबा से सटे छतरपुर जनपद के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के चितहरी गांव निवासी संदीप की 24 वर्षीय पत्नी प्रियंका ने शुक्रवार समय तकरीबन 3 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसे महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा विवाहिता का इलाज किया जा रहा है।